दुनियाभर में आग लगाकर, बनता है सरदार।
आपस में लड़वाये सबको, बेचन को हथियार।
जोगीरा सा रा रा
टैरिफ-टैरिफ खेल रचाकर, करता सबको तंग।
पागल हाथी के जैसे यह, करता है हुड़दंग।।
जोगीरा सा रा रा
मोदी जी ने जाकर बोला, कर दो रेलम रेल।
खींचातानी बहुत हो गयी, ख़त्म करो अब खेल।।
जोगीरा सा रा रा
पंकज प्रियम