Friday, March 26, 2021

907. जोगिरा2

जोगिरा

कोरोना के खौफ़ से देखो, रंग हुआ बदरंग। 
छूने पे पाबंदी है तो,  कौन लगाए रंग।
जोगिरा सारा रा रा रा-2

होली पे पाबन्दी का फिर, सुना दिया फरमान।
दिल में ही सब दफ़न हुए फिर, होली के अरमान।
जोगिरा सारा रा रा रा-

वैक्सीन सारे ले रहे हैं, फोटु कमीज उतार।
जैसे अमृत घोल पिया है, होंगे क्या बीमार।।
जोगिरा सारा रा रा रा-

कोरोना चालाक बड़ा है, जगह-जगह पे ठाँव।
जाये नहीं वहाँ पर लेकिन, होवे जहाँ चुनाव।।
जोगिरा सा रा रा रा रा-2


चण्डी पाठ किया जो ममता, खाके मानो भंग। 
पैर तुड़ाकर खेला खेले, मोदी जी के संग।।
जोगिरा सारा रा रा रा।

परमवीर ने चक्र चलाया, लटका शरद पवार।
बाजे बाजा बजा गया है, उद्धव की सरकार।।
जोगिरा सारा रा रा रा।

पेट्रोल डीजल हो गया जो, अबकी सौ के पार।
कंट्रोल से बाहर हो गयी है, मानो ये सरकार। 
जोगिरा सारा रा रा रा।

बैंक की बोली लग रही है, बीमा भी तैयार।
घर बैठे बेकार हुए सब, युवा बेरोजगार।
जोगिरा सारा रा रा रा।

© पंकज प्रियम

Thursday, March 25, 2021

906. जोगिरा

1
कोरोना चालाक बड़ा है, जगह-जगह पे ठाँव।
जाये नहीं वहाँ पर लेकिन, होवे जहाँ चुनाव।।
जोगिरा सा रा रा रा रा, जोगिरा सा रा रा रा र
2.
हर नेता के कांधे लटकी, बस वादों की झोली है,
करते वादे तोड़न को ही, बुरा न मानो होली है।

Saturday, March 20, 2021

905. प्रीत के रंग

होली का त्यौहार है

रंग से रंग लगा ले सजना,  रंगों का त्यौहार है
अंग से अंग मिला ले जाना, होली का त्यौहार है।

प्रीत का रंग गुलाबी देखो, चमक रही हरियाली,
गालों पे आ मल दूँ गोरी, पीला लाल गुलाबी।
होंठो पे मतवाली लाली, कजरा काली कटार है।
रंग से रंग...।

कोरे कागज़ जैसा तन-मन, खाली है मेरा जीवन,
प्रेम का रंग तू भर दे साजन, रंग दे मेरा अंतर्मन।
सागर की लहरों के जैसे, दिल में उठा ये ज्वार है।
रंग से रंग...।

होली रंग का खेल सजन, मन उमंग मेल सजन
रंग दूँ तेरी चोली चुनर, रंग दो मेरा सारा बदन।
भर लो अपने अंक सजन, आया मस्त बहार है।
रंग से रंग...।

©पंकज प्रियम