जगदम्बा
जयति जय जय माँ भवानी, जयति जय जय माँ
आदिशक्ति जग कल्याणी, जयति जय जगदम्बा.
1
तू ही दुर्गा तू ही काली, तू ही शेरावाली माँ
तेरी शरण में जो भी आये, जाये कभी न खाली माँ.
खाली झोली भर-भर आये, करती वैभवशाली माँ.
सिद्धिदात्री शक्तिदायिनी, संकट हरती अम्बा.
आदिशक्ति ...../
2
तेरी भक्ति से आनंदित, कार्तिक, नंदी और गणेश
तेरी पूजा सब हैं करते, ब्रह्मा -विष्णु और महेश.
तेरी कृपा जिसको मिल जाये, रह जाये क्या शेष.
जग जननी जगदम्ब भवानी, जयति जय चामुंडा.
आदिशक्ति ---/
3
शुम्भ –निशुम्भ संहारिणी माता, हे महिषासुरमर्दिनी!
मधुकैटभहन्त्री कराली, हे चंड-मुंड विनाशिनी.
सारे जग को तुमसे आशा, हे माता सुखदायिनी,
तेरे दर पर हम भी आये...करना प्रियम अनुकम्पा.
आदिशक्ति ../