मीरा के श्याम
यशोदा के लल्ला कान्हा
राधा के माधव घनश्याम
गोपियों के कृष्ण कन्हैया,
मोहन बने मीरा के श्याम।
मीरा रानी का जीवन
समर्पित कान्हा के नाम
राजभोग कर तर्पण
खुद अर्पित घनश्याम।
छोड़ महल बन जोगन
गिरधर को सौंपी जान
हरिनाम का कर भजन
हंसकर किया विषपान।
©पंकज प्रियम