Monday, September 23, 2019

661. हॉउडी मोदी

भाइयों एवं बहनों!!!!!

हॉउडी मोदी
1
लहराया तिरंगा झण्डा खूब, सात समंदर पार,
अमेरिका के अम्बर में गुंजा, भारत का हुँकार।
अपना परचम लहराया, दुनियां के हर देशों में-
अमेरिका की धरती में भारत माता जयजयकार।
2
कुछ तो बात है बन्दे में, तभी तो दुनियां झुकती है,
कुछ तो ख़ास है बन्दे में, ये सारी दुनियां कहती है।
दुनियां के सब देशों में, भारत का मान बढ़ाया तो-
सात समंदर पार भी दुनियां हॉउडी मोदी जपती है।।
©पंकज प्रियम
22/09/2019
11:47pm