Wednesday, September 16, 2026

1030. AI का खतरा

अस्सी के जमाने से जरा लौट के आना. 

छब्बीस में कैसे हो? जरा आज बताना.

AI ने पागल यहाँ सबको है बनाया - 

फ़िल्टर जो लगाया है जरा उसको हटाना.  


AI के चक्कर में कभी तुम नहीं आना. 

तस्वीर कभी इससे कोई तुम न बनाना. 

पहनाएगा कपड़े तो उतारेगा यही फिर -

AI के खतरों से जरा खुद को बचाना. 


AI से दिल चाहे जो वो तुम काम कराना. 

लेकिन कभी इसको न कोई राज़ बताना.

हर बात पे रखता है नजर आंख गड़ाकर-

किसको ये बता दे भला क्या इसका ठिकाना

 




No comments: