Showing posts with label भजन. Show all posts
Showing posts with label भजन. Show all posts

Sunday, October 11, 2026

1031. जयति जय जय माँ


जगदम्बा

जयति जय जय माँ भवानी, जयति जय जय माँ 

आदिशक्ति जग कल्याणी, जयति जय जगदम्बा. 

1

तू ही दुर्गा तू ही काली, तू ही शेरावाली माँ 

तेरी शरण में जो भी आये, जाये कभी न खाली माँ. 

खाली झोली भर-भर आये, करती वैभवशाली माँ. 

सिद्धिदात्री शक्तिदायिनी, संकट हरती अम्बा. 

आदिशक्ति ...../

2 

तेरी भक्ति से आनंदित, कार्तिक, नंदी और गणेश 

तेरी पूजा सब हैं करते, ब्रह्मा -विष्णु और महेश.

तेरी कृपा जिसको मिल जाये, रह जाये क्या शेष. 

जग जननी जगदम्ब भवानी, जयति जय चामुंडा. 

आदिशक्ति ---/


3 

शुम्भ –निशुम्भ संहारिणी माता, हे महिषासुरमर्दिनी!

मधुकैटभहन्त्री कराली,     हे चंड-मुंड विनाशिनी. 

सारे जग को तुमसे आशा,   हे माता सुखदायिनी, 

तेरे दर पर हम भी आये...करना प्रियम अनुकम्पा. 

आदिशक्ति ../


पंकज प्रियम

Tuesday, July 11, 2023

960. हर हर महादेव

हर हर महादेव
हर हर महादेव-हर हर महादेव
हर हर महादेव-हर हर महादेव

सावन मास महीना पावन, चलो चलें शिवधाम,
बाबा भोलेनाथ बनाये,....... बिगड़े सारे काम।
हर हर महादेव- हर हर महादेव

अंतरा-1
बैद्यनाथ के प्रांगण में...........पार्वती के आँगन,
चल कांवरिया जल चढ़ाएं, मिलकर माह सावन।
भारत भूमि झारखण्ड, .........नगरी बाबाधाम।
बाबा भोलेनाथ बनाये--/
हर हर महादेव-2

अंतरा 2
गंगाजल कांवर में उठाकर, चलो चलें दिनरात,
हर-हर गङ्गे साथ चले तो, डरने की क्या बात?
हर लेंगे हरि पीड़ा सारी, भजन करे खुद राम।
बाबा भोलेनाथ बनाये-/

अंतरा 3
बोलबम का नारा बोल, ..... कानों में रस घोल,
पाप किया जो जीवन भर,..सारी गठरी खोल।
मिट जाएंगे पाप सभी,....... लेकर गंगा नाम।
बाबा भोलेनाथ...../
हर हर महादेव-2

अंतरा 4
कामना ज्योतिर्लिंग ये, सती हृदय का वास,
पूर्ण मनोरथ होते जो,   आये  लेकर आस।
खाली झोली भर जाये, जो भजन करे निष्काम।
बाबा भोलेनाथ बनाये../

अंतरा 5
बैद्यनाथ का पूजन कर, चलना बासुकीनाथ,
भक्तों संग दरबार लगाये, मिलेंगे भोलेनाथ।
बिन दर्शन के बासुकी बाबा, मिले कहाँ विश्राम?
बाबा भोलेनाथ बनाए, बिगड़े सारे काम।

अंतरा 6
बम-बम भोले की चरणों मे, बसा सकल संसार।
लेकर भाव प्रियम जो आता, करते बेड़ा पार। 
अपनी पीड़ा लेकर जो भी, आये बाबाधाम।
बाबा भोलेनाथ बनाये, बिगड़े सारे काम।

हर हर महादेव-2
हर हर महादेव-2



©पंकज प्रियम