Thursday, July 29, 2021

९२१. चलो चलें शिवधाम


 बाबा धाम

सावन मास महीना पावन, चलो चलें शिवधाम,
बाबा भोलेनाथ बनाये,....... बिगड़े सारे काम।
बैद्यनाथ के प्रांगण में...........पार्वती के आँगन,
चल कांवरिया जल चढ़ाएं, मिलकर माह सावन।
भारत भूमि झारखण्ड, .........नगरी बाबाधाम।
बाबा भोलेनाथ बनाये--/
बोलबम का नारा बोल, ..... कानों में रस घोल,
पाप किया जो जीवन भर,..सारी गठरी खोल।
मिट जाएंगे पाप सभी,....... लेकर गंगा नाम।
बाबा भोलेनाथ...../
कामना ज्योतिर्लिंग ये, सती हृदय का वास,
पूर्ण मनोरथ होते जो, आये लेकर आस।
खाली झोली भर जाये, भजन करे निष्काम।
बाबा भोलेनाथ बनाये../
©पंकज प्रियम

No comments: