Friday, March 22, 2024

986.चुनावी जोगीरा

चुनावी जोगीरा

खेल रहे मोबाइल में ही, होली का सब रंग।

फेसबुक इंस्टा में करे सब, होली का हुडदंग।

जोगीरा सा रा रा

बड़े सयाने बोल गये हैं, करती हानि शराब।

बदनामी तो निश्चित होवे, सेहत होत खराब।

जोगीरा सारा रा रा रा

लग जाये दारू की लत तो, बिक जाए घरबार।

देख पहुँच गयी जेल में अब, दिल्ली की सरकार।।

जोगीरा सारा रा रा रा

खेल शराबी खेलत-खेलत, उलट गयी खुद चाल।

मुँह के बल ही गिरे पड़े हैं, देख केजरीवाल।

जोगीरा सारा रा रा रा

धोती कुर्ता झाड़े देखो, मुछ में देते ताव।

पार्टी दल सब बदल रहे हैं, आया देख चुनाव।।

जोगीरा सारा रा रा रा

सभी विरोधी बोल रहे हैं, सत्ता करती खेल।

इडी छापा मार के देखो, भेजे सबको जेल।।

जोगीरा सारा रा रा रा

चक्की सारे पीस रहे हैं, जेल में नेता आज।

आपस में खुजलाते सारे, कोढ़ी खुजली खाज।

जोगीरा सारा रा रा रा

खेला खेलन पाँव तुड़ाया, फोड़ा आज कपार।

नौटंकी ममता करे अजी, जनता जाए हार।।

जोगीरा सा रा रा रा 

चंदा पाकर खाकर देखो, सबने लिया पचाय।

चंदा धंधा बुरा बताकर, कैसे सब चिल्लाय।।

जोगीरा..

बॉण्ड बुरा यदि मानते सुन लो, जनता में दो बांट।

बांट दिया तो फिर सुनो खड़ी, होगी तेरी खाट।।

जोगीरा सा रा रा रा 


पंकज प्रियम

3 comments:

सुशील कुमार जोशी said...

होली की शुभकामनाएं |

Onkar said...

बहुत सुन्दर

आलोक सिन्हा said...

सुन्दर रचना