Wednesday, August 9, 2023

961.मेरा प्यारा वतन

मेरा प्यारा वतन

सारे जग से सुंदर अपना, .........भारत देश रतन।
मेरा प्यारा वतन, ...................मेरा प्यारा वतन।

उत्तर खड़ा हिमायल प्रहरी, ...दक्षिण गहरा सागर।
पूरब में अरुणाचल आभा, पश्चिम गुजराती गौहर।
कश्मीर से कन्याकुमारी तक, खुशबू बिखेरे चमन।
मेरा प्यारा वतन......................मेरा प्यारा वतन।

धानी चुनर ओढ़ी धरती, ......आँचल यमुना- गंगा।
हिन्द महासागर पांव पखारे, ....शोभे भाल तिरंगा।
सीमा पर शूरवीर खड़े हैं......... सर पे बांध कफ़न।
मेरा प्यारा वतन,.....................मेरा प्यारा वतन।

राम कृष्ण की पावन भूमि, .......महावीर तथागत। 
सत्य अहिंसा पाठ पढ़ाता, .......विश्वगुरु है भारत।
वीरों की इस धरती को............करता विश्व नमन।
मेरा प्यारा वतन......................मेरा प्यारा वतन।

भाँति-भाँति लोग यहाँ के........भिन्न-भिन्न है भाषा।
अनेकता में एकता बल है.......भारत की परिभाषा।
बाल न बांका कर पाया कोई..कर के लाख जतन।।
मेरा प्यारा वतन......................मेरा प्यारा वतन।

वसुधैव कुटुंब की नीति,...........रखते सबसे प्रीति।
दुश्मन को भी प्रेम सिखाना...अपनी अलग है रीति।
रंग सुनहरी धरती न्यारी,......... नीला सारा गगन।
मेरा प्यारा वतन......................मेरा प्यारा वतन।

सारे जग से सुंदर अपना, .........भारत देश रतन।
मेरा प्यारा वतन, ...................मेरा प्यारा वतन।

पंकज प्रियम

No comments: