Sunday, January 21, 2024

984.चलो अयोध्या धाम

चलो अयोध्या धाम
रामलला का दर्शन करने,     चलो अयोध्या धाम।
राम नाम से बन जाते हैं,         बिगड़े सारे काम।

राम विराजे अपने घर में,..... बनकर पालनहार।
धरती हर्षित अम्बर पुलकित, आह्लादित संसार।
गली-गली में गूँज रहा बस.....मेरे प्रभु का नाम।
राम नाम से बन जाते हैं........बिगड़े सारे काम।।

अवधपुरी में मनी दिवाली .   दीप जले हर द्वार।
सजी अयोध्या दुल्हन जैसी, कर सोलह सिंगार।
सरयू धारा कल-कल पल-पल, पाँव पखारे राम।
राम नाम से बन जाते हैं, .....बिगड़े सारे काम।

पांच सदी संघर्ष हुआ तब, आया दिन यह खास।
लाखों भक्तों ने तजि तन को .लेकर मंदिर आस।
कार सेवकों की बलिदानी, ...कौन चुकाए दाम।
राम नाम से बन जाते हैं........बिगड़े सारे काम।

रामलला दरबार सजा तो, ...जगमग चारो धाम।
सत्य सनातन युग फिर आया, गूँजत आठो याम
घर-घर भगवा लहराया है, बोलो जय श्री राम।
राम नाम से बन जाते हैं, ...बिगड़े सारे काम।।

पंकज प्रियम

No comments: