Thursday, October 5, 2023

९६७. बदल गया जीवन रे

 बदल गया जीवन रे...बदल गया जीवन रे।

स्वच्छ भारत मिशन से..बदल गया जीवन रे।

सुन रे भैया, सुन गे बहिन, आज सबै मिली कहिन।

स्वच्छ हुआ तन-मन रे, बदल गया जीवन रे।

1


गंगा किनारे हर गाँव, नदी-नाला-गली हर ठाँव।

साहिबगंज सुंदर लगे रे, जैसे महावर रंगा पाँव।

स्वच्छ हुआ घर बाहर, स्वच्छ हुआ आँगन रे।

स्वच्छ भारत मिशन से, बदल गया जीवन रे।

2

उधवा का कार्तिक-भानू गांव, जाने का साधन एक नाव।

आया नमामि गङ्गे तो, मिल गया सुख चैन छांव।

घर-घर में जला गैस चूल्हा, जब से मिला गोबर्धन रे,

स्वच्छ भारत मिशन से, बदल गया जीवन रे।

बदल गया जीवन रे, बदल गया जीवन रे।।

3

घर-घर शौचालय बना तो बढ़ गया मान-सम्मान।

नाडेप और सोख्ता गड्ढा से, कचरे का हुआ निपटान।

भष्मक में पैड जलाकर, माहवारी प्रबंधन रे।

स्वच्छ भारत मिशन से, बदल गया जीवन रे।

बदल गया जीवन रे, बदल गया जीवन रे।


पंकज प्रियम

No comments: