Wednesday, January 23, 2019

511.देश हमारा

सबसे न्यारा-सबसे प्यारा, भारत देश हमारा।
आसमां से ऊँचा परचम, देता सन्देश हमारा।
कुर्सी बदली,नेता बदले, सदा बुलन्द सितारा
विश्वविजयी गौरवशाली रहा ये अतीत हमारा।
राजतंत्र ने इतिहास गढ़ा,लगा सदा जयकारा।
आज़ादी के बाद हुआ गणतंत्र राष्ट्र ये हमारा।
गंगा-जमुनी संस्कृति, वसुधैव कुटुम्ब का नारा
शान से लहराता तिरंगा, बढ़े सम्मान हमारा।
हिन्दू-मुस्लिम,सिक्ख-ईसाई का है भाईचारा।
सदा गर्व से खड़ा हिमालय, रक्षक ये हमारा।
©पंकज प्रियम

No comments: