Friday, August 23, 2019

630.राधा-कृष्ण

कृष्ण-राधा/हाइकु

बजाये बंशी
वो यमुना किनारे
तड़पे राधा

गोपियां सँग
जब नाचे कन्हैया
तो जले राधा

प्रेम मगन
जब बाजे मुरली
तो नाचे राधा

राधा में श्याम
घनश्याम में राधा
अकेले आधा

अद्भुत प्रेम
एक दूजे का देखा
ज्यूँ कृष्ण राधा

©पंकज प्रियम
गिरिडीह, झारखंड

No comments: