Saturday, September 29, 2018

440.गाँव

गांव

चहुँ ओर है छटा हरियाली
गाँव की हर बात निराली।

चर्चा होती है दुनिया जहान
चौपाल की अलग है शान।

हर घर खेती हर घर किसान
धान भरे खेत-खलिहान।

घर घर खबर छापे अख़बार
पनघट पे जब जुटती नार।

चूल्हा चौखट से घर परिवार
ग्रामीण जीवन लघु संसार।

©पंकज प्रियम

No comments: