Sunday, March 4, 2018

बुरा न मानो होली है

बुरा न मानो होली है
****&%$&$%***

कोई जपता मोदी मोदी
कोई जपता गांधी है
बुरा न मानो होली है।
बीबी छोड़ घूमता मोदी
घर बैठा कुंवारा गांधी है
बुरा न मानो होली है।
माल्या लुटे देश सारा
मोदी किया बैंक खाली है
बुरा न मानो होली है।
कर्ज लेता टैक्स भरता
बेचारी जनता भोली है
बुरा न मानो होली है।
फंदे झूलता रोज किसान
सरहद खाता जवान गोली है
बुरा न मानो होली है।
नोटबन्दी लगा जीएसटी
करता नेता बड़ा ठिठोली है
बुरा न मानो होली है।
टू जी थ्री जी कोलगेट
खाये चारा भर भर पेट
पचाये खाकर हिंगोली है
    बुरा ना मानो होली है।
रोजगारी में छनता पकौड़ा
रेणुका ने की गजब ठिठोली है
         बुरा न मानो होली है।
स्वदेशी राग जपता बाबा
भेजे चंदन चीनी घोली है
बुरा न मानो होली है।
बुरा न मानो होली है
©पंकज प्रियम
1.3.2018

No comments: