Thursday, May 3, 2018

305.फ़ोटो पे बवाल

देश में फिर एक बवाल हो गया।
जिन्ना के नाम पे सवाल हो गया।
हिन्दू मुसलमा में धमाल हो गया
तस्वीर को लेकर बवाल हो गया।
भारत को जिसने काटा था
दो टुकडों में उसने बांटा था
हिंसा की आग में झोंककर
अहिंसा के मुंह मारा चांटा था।
विभाजक पे कोई निहाल हो गया
गदर के जैसा फिर हाल हो गया।
शिक्षा का मंदिर तो बेहाल हो गया
एक फोटो पे कैसा बवाल हो गया।
©पंकज प्रियम
#एएमयू में जिन्ना फोटो विवाद

No comments: